Home डेली न्यूज़ वैश्य महासम्मेलन की संगठनात्मक बैठक संपन्न

वैश्य महासम्मेलन की संगठनात्मक बैठक संपन्न

30
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के नौगांव रोड पर स्थित निजी हॉस्पिटल में वैश्य महासम्मेलन की संगठनात्मक बैठक शनिवार को संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने बतौर मुख्य अतिथि शामिल होकर जिला इकाई को मार्गदर्शन दिया। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में प्रदेश महामंत्री गोविंददास असाटी, प्रदेश मंत्री जयनारायण अग्रवाल, विमल जैन, धर्मेंद्र गुप्ता, डॉ. सुनील चौरसिया मंचासीन रहे।
बैठक में प्रदेश संगठन महामंत्री सुधीर अग्रवाल द्वारा वर्ष भर में किए गए कार्यक्रमों की समीक्षा की गई तथा सभी को संगठन के प्रति पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करने की सलाह दी गई। संगठन महामंत्री सुधीर अग्रवाल ने कहा कि वैश्य महासम्मेलन वैश्य बंधुओं के हितों की रक्षा करते हुए उनकी सुरक्षा की चिंता कर रहा है। इसलिए संगठन का विस्तार एवं निरंतर कार्यक्रम आवश्यक हैं। उन्होंने हर तीन माह में जिला एवं हर माह तहसील स्तर पर बैठक आयोजन करने के निर्देश दिए। इसके अलावा भोपाल में बन रहे वैश्य महासम्मेलन के वैश्य भवन कार्यालय पर भी चर्चा हुई। संचालन गिरजा पाटकर ने किया। बैठक में उमेश अग्रोहा, दिलीप अग्रवाल, द्वारका प्रसाद अग्रवाल, कन्हैया रावत, बॉबी असाटी, आनंद अग्रवाल, प्रकाशचंद जैन सहित वैश्य महासम्मेलन के तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here