
बागेश्वर धाम में माथा टेककर लिया आशीर्वाद
छतरपुर। राजनगर जनपद क्षेत्र के ग्राम गढ़ा के आदिवासी परिवार के बेटे अमर सिंह का चयन पिछले दिनों पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग में सहायक यंत्री के पद पर हुआ था। सहायक यंत्री बनने के बाद शुक्रवार को जब अमर सिंह अपने गांव पहुंचे तो ग्रामीणों ने उनका भव्य स्वागत किया। गांव पहुंचने के बाद अमर सिंह ने सर्वप्रथम बागेश्वर धाम पहुंचकर मंदिर में माथा टेका और भगवान से आशीर्वाद लिया। इसके बाद जब अमर सिंह अपने घर पहुंचे तो उनकी मां ने आरती उतारकर बेटे को स्नेह दिया। इस मौके पर गढ़ा के पूर्व सरपंच विनोद कुमार पाठक, अंकित पाठक, संदीप पाठक, रामधीन आदिवासी, मुन्ना आदिवासी, परशुराम, मनोज आदिवासी, अंसुल पाठक, सौरभ, कौशल, भुमानीदीन पाल सहित अन्य ग्रामीण मौजूद रहे।









