Home डेली न्यूज़ अयोध्या के लिए पदयात्रा कर रहे श्रद्धालु

अयोध्या के लिए पदयात्रा कर रहे श्रद्धालु

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। इस समय पूरे देश में अयोध्या में श्रीरामलला की स्थापना को लेकर खुशियां मनाई जा रही हैं। ललितपुर उप्र के ग्राम कारीटोरन से श्रद्धालु पैदल अयोध्या यात्रा पर निकले हैं। बुधवार को श्रद्धालुओं का जत्था छतरपुर पहुंचा। ग्राम कारीटोरन निवासी मानक, बबलू प्रसाद सेन एवं मूरत सिंह बताते हैं कि वे 8 जनवरी को अपने गांव से अयोध्या के लिए पैदल निकले हैं। उनके साथ में करीब 10 लोग हैं जो दिन भर रामधुन के साथ पदयात्रा करते हैं और रात में किसी मंदिर या अन्य जगह विश्राम करते हैं। उन्होंने बताया कि वे इलाहाबाद होते हुए अयोध्या जाएंगे और 22 जनवरी को श्रीरामलला के स्थापना कार्यक्रम में शामिल होंगे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here