Home डेली न्यूज़ अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष बने निरंकार पाठक

अखिल भारतीय ब्राह्मण परिषद के जिलाध्यक्ष बने निरंकार पाठक

29
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पूर्व मुख्य नगरपालिका अधिकारी एवं नगरीय विकास अभिकरण अधिकारी निरंकार पाठक को ब्राह्मण परिषद द्वारा महत्वपूर्ण जिम्मेदारी देते हुए समाज के कार्यों को संगठित रूप से आगे बढ़ाने का दायित्व दिया है।अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद मध्य प्रदेश के प्रदेश महासचिव डॉ. विजयकांत तिवारी एवं प्रदेश अध्यक्ष सीबी त्रिपाठी द्वारा निरंकार पाठक को परिषद के छतरपुर जिलाध्यक्ष पद पर नियुक्त किया गया है। इस नियुक्ति के साथ उनसे अपेक्षा की गई है कि वे ब्राह्मण समाज को एकीकृत करने और समाज में समरसता व बंधुत्व की भावना बढ़ाकर समाज का नाम ऊंचा करने में अपना महत्वपूर्ण योगदान देंगे। गौरतलब है कि निरंकार पाठक छतरपुर जिले सहित निवाड़ी, टीकमगढ़ जिले में बतौर मुख्य नगरपालिका अधिकारी के तौर पर सेवाएं देकर शासन से उत्कृष्टता का सम्मान पा चुके हैं और सेवानिवृत्ति के बाद सामाजिक एवं धार्मिक क्षेत्र में उनकी लगातार सक्रियता को देखते हुए अखिल भारतीय ब्राह्मण एकीकृत परिषद ने उन्हें यह महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here