Home मध्य प्रदेश मतदान केन्द्रों के पहुंच मार्ग दुरूस्त कराएं: कलेक्टर

मतदान केन्द्रों के पहुंच मार्ग दुरूस्त कराएं: कलेक्टर

51
0
Jeevan Ayurveda

गुण्डा बदमाशों पर बॉण्डओवर की कार्यवाही करें
छतरपुर। कलेक्टर संदीप जी.आर. की अध्यक्षता में जिला पंचायत सक्षाकक्ष छतरपुर में सोमवार को टीएल बैठक संपन्न हुई। बैठक में जिला पंचायत सीईओ श्रीमती तपस्या परिहार सहित एसडीएम, सीईओ जपं एंव सीएमओ नप एवं जिला अधिकारी उपस्थित रहे।
कलेक्टर श्री जी.आर. ने आगामी निर्वाचन के संबंध में तैयारियांे एवं व्यवस्थाओं की समीक्षा करते हुए कहा कि मतदान केन्द्रों के पहुंच मार्ग दुरूस्त करें, अन्य इश्यू सुलझाएं, इस कार्य के लिए एमपीआरडीसी एवं पीडब्ल्यूडी को निर्देश दिए। साथ ही मतदान केन्द्र पूरी तरह से दुरुस्त रहें। उन्होंने कहा कि निर्वाचन संबंधी कार्याें में लापरवाही का मौका नहीं दें। लापरवाही मिलने पर तत्काल सख्त एक्शन लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि पिछले चुनावों में जहां कम वोटिंग प्रतिशत रहा वहां स्पेशल कैम्प लगाए और ग्रामीणों की समस्याओं का निराकरण करते हुए जागरूक करें। कलेक्टर ने कहा कि पंचायत स्तर पर भी बॉण्ड ओवर की कार्यवाही करें ताकि कोई भी गुण्डा बदमाश दहशत का माहौल निर्मित न करे। साथ ही निर्वाचन सामग्री क्रय से संबंधित टेण्डर आदि की कार्यवाही पूरी कर लें और आरओ स्ट्रांग रूम का निरीक्षण कर जायजा लें।

17 वर्ष के युवा जुड़वाएं वोटर लिस्ट में नाम
कलेक्टर ने 17 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं के नाम जुड़वाने तथा जागरूकता की स्वीप गतिविधियों को तेज करने के निर्देश दिए। उन्हांेने कहा कि स्कूलों में स्पेशल कैंपेन चलाए। स्वीप गतिविधियांे में लापरवाही एवं 17 वर्ष के मतदाताओं जो 1 अक्टूबर 2023 को 18 वर्ष के हो रहें हैं के नाम कम जुड़ने पर डीईओ शिक्षा विभाग को नोटिस जारी करने के निर्देेश दिए। उन्हांेने कहा कि निर्वाचन कार्य मंे अनुभवी स्टॉप को लिस्टेड करें। साथ ही जेण्डर रेशों बढ़ाएं तथा ईव्हीएम डेमोस्टेशन प्रशिक्षण सुरक्षित स्थानों पर करने के लिए निर्देशित किया।

Ad

एसडीएम करें ब्लॉक स्तर पर समीक्षाएं

कलेक्टर ने एसडीएम को निर्देशित किया कि ब्लॉक स्तर पर सेक्टर अधिकारियों की मीटिंग लें और संबंधित क्षेत्र से अन्य जिलों की सीमा पर बॉर्डर मीटिंग भी करें। डेथ रजिस्टर से मृत लोगों के नाम वोटर लिस्ट से विलोपित करवाएं। उन्होंने कहा कि शस्त्र लाइसेंसों के विरुद्ध शस्त्र जमा कराने की कार्यवाही शुरू करें।

गलत बिजली रीडिंग देने पर रीडर पर होगी कार्यवाही
पानी बचत के लिए कृषकों स्प्रिंकलर तकनीक समझाएं

कलेक्टर श्री जी.आर. ने डीडीए एग्रीकल्चर एसडीएम को निर्देशित करते हुए कहा कि पानी की खपत को दिखते हुए किसानों को स्प्रिंकलर तकनीक की ओर ले जाएं तथा कृषकों के साथ मीटिंग कर उन्हें जानकारी दें। जिससे पानी की बचत हो सके। साथ ही नल जल योजनांतर्गत हो रहे कार्यों की मीटिंग करें तथा लाइन डालने के लिए सड़क को पक्का नहीं करने वालों की जानकारी भेजें। कलेक्टर ने एमपीईबी ईई को स्पष्ट निर्देश देते हुए कहा जो मीटर रीडर गलत रीडिंग ले रहे हैं उन पर तत्काल कार्यवाही करें।
गौरिहार के स्वास्थ्य केन्द्र में डॉक्टरों के लगातार नियमित नहीं बैठने पर एसडीएम को कड़ी कार्यवाही करने और वेतन रिकवरी करने के निर्देश दिए।
सीएमओ फील्ड पर रहकर देंखें स्वच्छता

सीएमओ को निर्देशित किया कि प्रतिदिन फील्ड पर रहें और स्वच्छता कार्यों को सुदृढ़ तरीके से कराएं। सीईओ जनपद को निर्देश दिए गए जिन हैण्डपंपों को पीएचई द्वारा नहीं ठीक किया गया उनकी जानकारी दें। कलेक्टर ने सीएम हेल्पलाइन शिकायतों को नॉट अटेण्ड करने पर संबंधित के विभागीय एचओडी को नोटिस जारी करने को कहा। उन्हांेने डीपीओ महिला बाल विकास को निर्देश दिए कि आंगनवाड़ी केन्द्रों में अनावश्यक सामग्री न रहे और अन्य सामग्री व्यवस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here