छतरपुर। सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम मोरवा में बीते रोज एक मूकबधिर पूर्ण अहिरवार के साथ खेत पर बेरहमी से मारपीट की गई थी। इस घटना में सिटी कोतवाली थाने में मामला दर्ज किया गया है।अब आरोपी पक्ष ने इस मामले की निष्पक्ष जांच की मांग को लेकर सिटी कोतवाली थाना प्रभारी के नाम लिखित आवेदन दिया है। आवेदन में आरोपियों ने कहा है कि घटना को लेकर सही और निष्पक्ष जांच होनी चाहिए ताकि असली दोषी सामने आएं। पूर्ण अहिरवार के साथ हुई मारपीट की घटना ने स्थानीय स्तर पर चर्चा पैदा कर दी है। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर आरोपी व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। आरोपी पक्ष अब इस जांच में पारदर्शिता और निष्पक्षता की मांग कर रहा है।









