Home डेली न्यूज़ नेत्र शिविर में दो सैकड़ा लोगों ने कराई जांच, 50 ऑपरेशन के...

नेत्र शिविर में दो सैकड़ा लोगों ने कराई जांच, 50 ऑपरेशन के लिए चिन्हित

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के हनुमान टौरिया पर एक दिवसीय नि:शुल्क नेत्र शिविर का आयोजन किया गया। यह शिविर स्व. नाथूराम असाटी और स्व. रामकली असाटी की स्मृति में लगाया गया।समाजसेवी गिरजा पाटकर ने बताया कि हनुमान टौरिया परिसर में लगातार 16 वर्षों से यह शिविर आयोजित किया जा रहा है। शिविर में आज करीब 200 लोगों ने पंजीयन कराया। इनमें से 50 मरीजों को मोतियाबिंद की समस्या पाई गई, जिन्हें आगे के इलाज के लिए चिन्हित किया गया। शिविर हर माह की 26 तारीख को हनुमान टौरिया मंदिर परिसर में नियमित रूप से लगाया जाता है।सद्गुरु नेत्र चिकित्सालय चित्रकूट से आए नेत्र विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों की आंखों की विस्तृत जांच की और आवश्यक सलाह दी। समाजसेवी गिरजा पाटकर ने बताया कि यह शिविर गरीब और जरूरतमंद लोगों को बेहतर नेत्र स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित किया जाता है। शिविर में डॉक्टरों की टीम ने मरीजों को मुफ्त दवाएं और चश्मे संबंधी परामर्श भी प्रदान किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here