Home डेली न्यूज़ कृपालु इंडेन गैस एजेंसी की जांच, तहसीलदार पहुंचीं मौके पर

कृपालु इंडेन गैस एजेंसी की जांच, तहसीलदार पहुंचीं मौके पर

57
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। शहर के सागर रोड स्थित कृपालु इंडेन गैस एजेंसी में बुधवार को नायब तहसीलदार आस्था चौबे और खाद्य विभाग के अधिकारियों ने औचक निरीक्षण किया। यह कार्रवाई कलेक्टर की जनसुनवाई में प्राप्त एक उपभोक्ता शिकायत के आधार पर की गई, जिसमें शिकायतकर्ता ने समय पर गैस सिलेंडर की डिलीवरी न होने की शिकायत दर्ज की थी। शिकायतकर्ता ने बताया था कि डिलीवरी में लगातार देरी के कारण उसके घर में खाना बनाने तक की समस्या उत्पन्न हो रही है, जिससे परिवार को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।शिकायत को गंभीरता से लेते हुए नायब तहसीलदार आस्था चौबे स्वयं मौके पर पहुंचीं और एजेंसी के रिकॉर्ड, वितरण व्यवस्था तथा स्टॉक की विस्तृत जांच की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने डिलीवरी सिस्टम की वास्तविक स्थिति का जायजा लिया और एजेंसी के कर्मचारियों से पूछताछ की। स्थानीय लोगों के अनुसार जांच के दौरान अधिकारियों को कुछ समय तक इंतजार करना पड़ा, जो क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया।हालांकि अधिकारियों ने बताया कि जांच पूरी कर ली गई है। शिकायतकर्ता को तत्काल गैस सिलेंडर की डिलीवरी करवा दी गई है। प्रशासन ने एजेंसी संचालकों को सख्त निर्देश दिए हैं कि भविष्य में समय पर वितरण सुनिश्चित किया जाए, ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की असुविधा न हो। खाद्य विभाग के अधिकारियों ने कहा कि यदि आगे भी ऐसी कोई शिकायत मिलती है तो एजेंसी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here