Home डेली न्यूज़ कुशवाहा समाज ने उठाई दो मामलों में निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की...

कुशवाहा समाज ने उठाई दो मामलों में निष्पक्ष जांच और गिरफ्तारी की मांग

25
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। गुरुवार दोपहर करीब डेढ़ बजे जिला कुशवाहा समाज के सैकड़ों प्रतिनिधियों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर सीएसपी को एक ज्ञापन सौंपा। समाज के जिलाध्यक्ष एडवोकेट मनोज कुशवाहा के नेतृत्व में सौंपे गए इस ज्ञापन में बड़ामलहरा और गढ़ीमलहरा क्षेत्र की दो गंभीर घटनाओं को लेकर पुलिस की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए गए और आरोपियों की तत्काल गिरफ्तारी की मांग की गई।ज्ञापन के माध्यम से समाज ने बताया कि बड़ामलहरा निवासी रमेश उर्फ पप्पू कुशवाहा 27 जनवरी 2026 को घर से लापता हुए थे और 29 जनवरी को मंडी परिसर के अंदर उनका शव संदिग्ध हालत में मिला था। परिजनों को आशंका है कि रमेश की हत्या की गई है। समाज का आरोप है कि घटना के डेढ़ महीने बाद भी पुलिस मृत्यु का कारण स्पष्ट नहीं कर पाई है। उन्होंने मांग की है कि घटना स्थल के सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन की सूक्ष्मता से जांच कर सच्चाई सामने लाई जाए।दूसरा मामला गढ़ीमलहरा थाना क्षेत्र के ग्राम गर्रापुरवा का है, जहां 4 मार्च को हरचरन कुशवाहा पर कुल्हाड़ी और लाठियों से जानलेवा हमला किया गया था। जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा ने आरोप लगाया कि इस हमले में शामिल दो मुख्य आरोपियों पर पुलिस ने अब तक मामला दर्ज नहीं किया है और न ही उनकी गिरफ्तारी हुई है, जिससे पीडि़त परिवार डरा हुआ है।कुशवाहा समाज ने प्रशासन को अल्टीमेटम देते हुए कहा है कि यदि जल्द ही इन दोनों मामलों में निष्पक्ष जांच कर आरोपियों को जेल नहीं भेजा गया, तो समाज उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होगा। इस दौरान समाज के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने पीडि़त परिवारों को सुरक्षा देने की भी पुरजोर मांग की।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here