
छतरपुर। कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि के अगले दिन aa जाने वाली देवउठनी एकादशी इस वर्ष 12 नवंबर, यानि की आज मनाई जाएगी। पौराणिक मान्यता है कि आज के दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु योगनिद्रा से जागृत होते हैं। इससे पूर्व आषाढ़ माह के शुक्ल पक्ष की देवशयनी एकादशी तिथि से भगवान विष्णु क्षीर सागर में चार महीने के लिए विश्राम करने चले जाते हैं। आज देवउठनी एकादशी की पूजा में नए गन्ने सहित अन्य प्रकार की सामग्री की आवश्यकता होती है, जिसकी दुकानें एक दिन पूर्व सोमवार से ही शहर में सज गई हैं। छत्रसाल चौराहा सहित बाजार में जगह-जगह पूजा सामग्री की दुकानें लगी हुई हैं, जहां से लोग खरीददारी कर रहे हैं। जिला मुख्यालय से लगे ग्रामीण अंचलों के लोगों ने एक दिन पहले ही पूजा सामग्री खरीद ली है कि जबकि शहर के लोगों द्वारा आज खरीददारी किए जाने की संभावना है।









