छतरपुर। डीसेंट इंग्लिश स्कूल, दुर्गा कॉलोनी (हनुमान टोरिया के पीछे) में रविवार को 18 जनवरी को कक्षा 11 के छात्र-छात्राओं ने कक्षा 12 के सीनियर विद्यार्थियों को भावपूर्ण विदाई समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में स्कूल प्रबंधक अशोक दुबे एवं प्राचार्या मयूरी दुबे ने पास हो चुके छात्रों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं तथा आशीर्वाद प्रदान किया।
कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलन से हुआ। मुख्य अतिथि अशोक दुबे एवं प्राचार्या मयूरी दुबे का छात्रों ने पुष्प गुच्छ भेंटकर स्वागत किया। इसके पश्चात कक्षा 11 एवं 12 के विद्यार्थियों ने डांस, गेम्स सहित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर समारोह को यादगार बनाया। कक्षा 11 के प्रत्येक छात्र ने कक्षा 12 के सीनियर्स को स्मृति चिन्ह के रूप में छोटा-सा उपहार भेंट किया, जिसे वे जीवन भर संजोकर रख सकें।
इस अवसर पर उत्कृष्ट विद्यार्थियों को विभिन्न श्रेणियों में सम्मानित किया गया। मिस फेयरवेल का खिताब डोली पाठक एवं मिस्टर फेयरवेल का पियूष पटेल को प्रदान किया गया। इसी प्रकार मिस ईव अनवी शुक्ला, मिस्टर ईव पृथ्वी राज चौहान, मिस्टर सिंगर वैभव चतुर्वेदी, मिस आर्टिस्ट हंसिका नापित, स्टूडेंट ऑफ द ईयर जयदीप सोनी, मिस डांसिंग क्वीन सोनाली चौरसिया, मिस इंटेलिजेंट तनिष्का राठेरिया एवं शिवी निगम, मिस्टर इंटेलिजेंट प्रिंस मिश्रा, मिस परफैक्ट प्रियंका वर्मा तथा मिस्टर परफैक्ट प्रिंस यादव को सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम का समापन सभी विद्यार्थियों द्वारा सामूहिक नृत्य एवं केक कटिंग से हुआ। प्राचार्या श्रीमती मयूरी दुबे ने धन्यवाद ज्ञापित किया। इसके उपरांत स्कूल परिसर में छात्रों एवं शिक्षकों ने सामूहिक भोज ग्रहण किया, फिर विदाई समारोह का समापन हो गया। स्कूल प्रबंधन द्वारा संचालित यह कार्यक्रम छतरपुर जिले के शैक्षणिक परिवेश में सकारात्मक उदाहरण प्रस्तुत करता है, जहां छात्रों में आपसी भाईचारा एवं सांस्कृतिक मूल्यों का संवर्धन हो रहा है। स्कूल की सीबीएसई संबद्धता एवं प्रबंधक अशोक दुबे के नेतृत्व में यह संस्थान जिले में अपनी पहचान बना चुका है।










