Home डेली न्यूज़ सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में हुई...

सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के तहत खजुराहो के मतंगेश्वर महादेव मंदिर में हुई आज पूजा अर्चना

43
0
Jeevan Ayurveda


खजुराहो। सोमनाथ स्वाभिमान पर्व के उपलक्ष्य में, जो महमूद गजनवी द्वारा 1026 ई. में सोमनाथ मंदिर पर आक्रमण के 1000 वर्ष पूर्ण होने और मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने की स्मृति में मनाया जा रहा है, खजुराहो के प्रसिद्ध मतंगेश्वर महादेव मंदिर में आज विधिवत पूजा-अर्चना, मंत्रोच्चार एवं ओम नम: शिवाय के जाप के साथ विशेष कार्यक्रम संपन्न हुआ।
यह आयोजन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान पर पूरे देश के शिवालयों में आयोजित किया जा रहा है। 11 जनवरी को प्रधानमंत्री मोदी स्वयं सोमनाथ मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे। कार्यक्रम में केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके एवं खजुराहो सांसद विष्णु दत्त शर्मा की विशेष उपस्थिति रही। दोनों नेताओं ने पूजा-अर्चना में भाग लिया और भोलेनाथ का आशीर्वाद प्राप्त किया।
केंद्रीय राज्य मंत्री दुर्गादास उइके ने कहा, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विशेष आह्वान पर यह आयोजन देश के विभिन्न शिवालयों में हो रहा है। रविवार को प्रधानमंत्री सोमनाथ मंदिर में पूजा करेंगे। आज खजुराहो आकर मतंगेश्वर महादेव की पूजा करके मैं स्वयं को सौभाग्यशाली महसूस कर रहा हूँ।
खजुराहो सांसद एवं भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, महमूद गजनवी द्वारा 1026 में सोमनाथ मंदिर पर किया गया आक्रमण देश की आस्था, संस्कृति और धरोहर पर हमला था। लगभग 1000 वर्ष बाद प्रधानमंत्री मोदी  की दूरदर्शिता से सोमनाथ स्वाभिमान पर्व मनाया जा रहा है। मंदिर के पुनर्निर्माण के 75 वर्ष पूर्ण होने पर रविवार को सोमनाथ में पूजा होगी। इसी क्रम में आज खजुराहो के इस शिवालय में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने ओम नम: शिवाय का जाप कर भाग लिया।
इस अवसर पर प्रसिद्ध अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर शशांक सिंह भी मंदिर पहुंचे और पूजा-अर्चना की। उन्होंने कहा, मैं यहां तीसरी बार आया हूँ, लेकिन आज के इस विशेष अवसर पर आकर मैं गौरवान्वित महसूस कर रहा हूँ। कार्यक्रम में राजनगर विधायक अरविंद पटेरिया, भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रभान सिंह गौतम, पन्ना भाजपा जिला अध्यक्ष डब्बू मिश्रा, नगर परिषद खजुराहो अध्यक्ष अरुण कुमार उर्फ पप्पू अवस्थी, सतानंद गौतम, मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here