Home डेली न्यूज़ चंदला में सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, तहसीलदार को सौंपा...

चंदला में सड़क चौड़ीकरण को लेकर व्यापारियों में आक्रोश, तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

42
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। चंदला नगर परिषद द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू करने के साथ ही एमपीआरटीसी द्वारा बछौन से चंदपुरा तक लगभग 35 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण और नगर में चौड़ीकरण के काम को लेकर स्थानीय व्यापारियों में भारी रोष व्याप्त है। व्यापारियों का आरोप है कि उन्हें मुख्य सड़क के कितने मीटर चौड़ीकरण की सही जानकारी नहीं दी गई है, जिससे उनकी आजीविका पर गहरा संकट मंडरा रहा है।
नगर परिषद ने हाल ही में दुकानों के बाहर अतिक्रमण कर संचालित होने वाली दुकानों को नोटिस जारी कर खुद सामान हटाने या विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी थी। इस पर प्रतिक्रिया स्वरूप शुक्रवार शाम को नगर के सैकड़ों व्यापारी एकजुट हुए। उन्होंने पहले नगर में मुनादी करवाई और फिर वैश्य धर्मशाला में शाम 8 बजे बैठक की। बैठक में सर्वसम्मति से फैसला लिया गया कि सबसे पहले नगर में रिंग रोड का पेंटिंग एवं निर्माण कार्य पूरा किया जाए। उसके बाद ही मुख्य सड़क का चौड़ीकरण हो। व्यापारियों का कहना है कि यदि निर्माण कंपनी मनमानी से काम करती है तो वे बेरोजगार हो जाएंगे और सड़क पर उतरने को मजबूर होंगे।
शनिवार को व्यापारियों ने चंदला तहसील कार्यालय पहुंचकर तहसीलदार को कलेक्टर के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उल्लेख किया गया है कि नगर के अधिकांश व्यापारी छोटी-मोटी दुकानें चलाकर परिवार का पालन-पोषण करते हैं और उनके पास कोई अन्य भूमि या संसाधन नहीं है। यदि मुख्य सड़क का अत्यधिक चौड़ीकरण किया गया तो वे बेरोजगार हो जाएंगे।
व्यापारियों ने मांग की है कि पूर्व में स्वीकृत बछौन तिराहा से बायपास रोड का निर्माण तुरंत शुरू किया जाए, ताकि भारी वाहनों की आवाजाही बायपास से हो और मुख्य सड़क को सीमित चौड़ा ही रखा जाए। ज्ञापन में चेतावनी भी दी गई है कि यदि उनकी मांगें पूरी नहीं हुईं तो वे बड़े स्तर पर आंदोलन करने पर मजबूर होंगे।
 

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here