Home डेली न्यूज़ मेडिकल कॉलेज का विधायक ने किया निरीक्षण

मेडिकल कॉलेज का विधायक ने किया निरीक्षण

149
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। 450 करोड़ की लागत से बन रहे महाराजा छत्रसाल मेडिकल कॉलेज बुंदेलखण्ड के लोगों के लिए यह एक बहुत बड़ी सौगात है और इसका लोकर्पण हमारे मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव अप्रैल 2026 में करेंगे। यह बात आज छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव ने निर्माणधीन मेडिकल कॉलेज के निरीक्षण के दौरान कही। इस दौरान कार्यपालन यंत्री (पीआईयू) के.एस. परस्ते, एस.डी.ओ. इंद्रदेव पटेल और निर्माणकर्ता जे.पी. स्ट्रेक्चर कंपनी के लोग मौजूद रहें।छतरपुर विधायक ललिता यादव ने बताया कि इस मेडिकल कॉलेज निर्माण का कार्य नवंबर 2023 में शुरू हुआ था और मार्च 2026 में पूरा कर लिया जायेगा। इस मेडिकल कॉलेज के निर्माण में बहुत समस्याये आई वरना अब तक तो चालू हो चुका होता। छत्रसाल मेडिकल कॉलेज का निर्माण 42 एकड़ जमीन पर हो रहा है। जिमसें 16 एकड़ जमीन हॉस्पिटल के लिए सुरक्षित की गई है। इसके लिए 3 गेट होगे 2 गेट छतरपुर रोड व एक गेट कैंडी गांव से फोर लाइन पर खुलेगा।विधायक ललिता यादव ने क्षेत्रवासियों को जानकारी साझा करते हुए बताया कि इसमें नर्स हॉस्टल, डॉ. रेजीडेन्स, 3 लडक़ों एवं 3 लड़कियो के लिए हॉस्टल के साथ ही डी टाइप 10, ई टाइप 20, एफ टाइप 32, 4 टाइप 8 और आई टाइप 20 क्वार्टस भी बनाये गए है। इसके साथ ही डीन वंगला, सुपरडेन्ट बंगला, 10 कमरो वाला गेस्ट हाउस, 10 दुकानों वाला शॉर्पिग काम्पलेक्स, मल्टी र्पपज हाल जिसमें गैम व जिम होगा, बैंक की बिल्डिंग व साथ में एक पुलिस चौकी के लिए बिल्डिंग तैयार की गई है। विधायक ने कार्यपालन यंत्री (पीआईयू) के.एस. परस्ते की पूरी टीम व निर्माण करने वाली कंपनी की प्रशंसा कर बधाई दी कि सभी ने बेहतर कार्य करने की कोशिश की है।उन्होंने कहा कि वह बिल्डिंग हेडओवर के तत्काल बाद मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से लोकार्पण अप्रैल 2026 में करायेगी। यह मेडिकल कॉलेज छतरपुर ही नही बुंदेलखण्डवासियों के लिए बड़ी सौगात होगी। विधायक श्रीमती यादव ने बताया कि शीघ्र ही महाराजा छत्रसाल मेडिकल कॉलेज के लिए डीन की पदस्थापना करा देगी ताकि विधिवत अप्रैल से कार्य का संचालन हो सके।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here