Home डेली न्यूज़ बोलेरो-बाईक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर मौत

बोलेरो-बाईक की जोरदार भिड़ंत, एक की मौके पर मौत

94
0
Jeevan Ayurveda

चंदला। थाना क्षेत्र अंतर्गत लवकुशनगर मार्ग पर स्थित हिरोड़ा बारी मोड़ पर एक बाईक और बोलेरो की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। भिड़ंत में बाईक सवार व्यक्ति की मौत हो गई। वहीं चार लोग घायल हुए हैं।
मिली जानकारी के अनुसार एक बाइक में सवार तीन लोग लवकुशनगर की ओर जा रहे थे तभी सामने से आ रही बोलेरो में जोरदार भिडं़त हो गई। मृतक युवक लवकुशनगर थाना क्षेत्र के प्रकाश बम्होरी का बताया जा रहा है। पूरी घटना चंदला लवकुशनगर मार्ग पर स्थित हिरोड़ा बारी के पास की बताई जा रही है। बाइक और बोलेरो में हुई भिड़ंत के बाद बाइक में आग लग गई जिससे बाइक मौके पर ही जलकर खाक हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस और फायर ब्रिगेड की मदद से आग पर तो काबू पा लिया गया मगर एक शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने एंबुलेंस की मदद से चारों घायलों को लवकुशनगर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के लिए भेजा है। वहीं मृतक युवक को चंदला स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here