छतरपुर। राजनगर थाना क्षेत्र के ग्राम सेवड़ी निवासी 23 वर्षीय दीपक उर्फ दीपू पाल पिता रुप्ती पाल और 19 वर्षीय भरत पाल पिता भागीरथ पाल शनिवार देर रात गढ़ीमलहरा से बाइक से घर लौट रहे थे। इसी दौरान महाराजपुर बस स्टैंड के पास सामने से आ रही एक चारपहिया वाहन ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा रात करीब 12:30 बजे हुआ।स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को एंबुलेंस से जिला अस्पताल लाया गया। गंभीर रूप से घायल दीपू को डॉक्टरों ने ग्वालियर रेफर किया, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। सुबह करीब 10 बजे परिजन शव को जिला अस्पताल पोस्टमार्टम के लिए ले आए, लेकिन रविवार शाम 4:30 बजे तक पोस्टमार्टम नहीं हो सका।परिजन अस्पताल प्रबंधन के चक्कर लगाते रहे, पर किसी ने उनकी सुनवाई नहीं की। पोस्टमार्टम में देरी को लेकर परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर गंभीर लापरवाही के आरोप लगाए हैं और 181 पर शिकायत दर्ज कराई है।









