Home डेली न्यूज़ साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

साइकिल सवार को बाइक ने मारी टक्कर, युवक की मौत

44
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। सटई रोड स्थित शराब दुकान के पास गुरूवार शाम करीब 7:30 बजे एक बाइक सवार ने साइकिल से जा रहे युवक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से घायल युवक दिलीप यादव पिता बृन्दावन यादव (35), निवासी श्रीराम कॉलोनी सटई रोड को तत्काल जिला अस्पताल लाया गया, जहाँ डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
डॉक्टर द्वारा युवक को मृत घोषित करते ही परिजन आक्रोशित हो उठे। उन्होंने आरोप लगाया कि बाइक सवारों की लापरवाही से यह दुर्घटना हुई है। इसके बाद गुस्साए परिजनों और मौजूद लोगों ने मौके पर ही बाइक सवार तीनों युवकों को पकड़कर लात-घूंसों और बेल्टों से मारपीट कर दी। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।
सूचना मिलने पर सिटी कोतवाली थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित करते हुए तीनों आरोपित युवकों को पकड़कर सिविल लाइन थाना पुलिस के हवाले कर दिया। शुक्रवार को जिला अस्पताल में मृतक का पोस्टमार्टम कराया गया, जिसके बाद परिजनों ने शव को अंतिम संस्कार के लिए अपने सुपुर्द कर लिया। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here