Home डेली न्यूज़ ब्राह्मण समाज ने आयोजित किया दशहरा मिलन कार्यक्रम


ब्राह्मण समाज ने आयोजित किया दशहरा मिलन कार्यक्रम

58
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। व्यक्ति का ताना-बाना समाज में निहित होता है और किसी भी समाज के विकास के लिए व्यक्तियों का एकजुट होना आवश्यक है। सनातनी त्यौहार एक दूसरे को आपस में जोड़ते हैं। बीती श्याम ब्राह्मण समाज की ओर से दशहरा मिलन का कार्यक्रम रखा गया। इस कार्यक्रम में उपस्थित विप्र बंधुओं ने एक दूसरे को तिलक लगाकर असत्य पर सत्य की विजय के पर्व दशहरा की शुभकामनाएं दी। सभी ने एक स्वर में कहा कि समाज के विकास के लिए सभी एकजुट हो।
शहर के पुराने बिजावर नाका में स्थित ब्राह्मण समाज के भवन में समाज की ओर से दशहरा मिलन कार्यक्रम रखा गया। इस पावन कार्यक्रम में उपस्थित सभी सदस्यों ने सबसे पहले भगवान परशुराम के चरणों में तिलक लगाया, उनकी आरती की। इसके बाद त्यौहार की गरिमा को देखते हुए एक दूसरे को तिलक लगाकर गले मिले। सभी ने अपने-अपने उद्बोधन में समाज के विकास पर चर्चा के साथ ही समाज के प्रतिभावान छात्रों एवं विभिन्न क्षेत्रों में प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाले लोगों को सम्मानित करने पर भी चर्चा हुई। सामाजिक गतिविधियों को लगातार जारी रखना का प्रस्ताव रखा गया। सभी ने कहा कि हर माह एक बैठक हो ताकि एक माह की गतिविधियों के बारे में चर्चा होकर उससे निकलने वाले परिणाम को जाना जा सके। इस अवसर पर डॉ. आरसी गोस्वामी, भवानी दीन मिश्रा, अनंत राम चौबे, के एस अरजरिया,जेपी मिश्रा, सीता शरण रिछारिया, रामस्वरूप गोस्वामी, एमके तिवारी, जेपी शुक्ला, आरके मिश्रा, आनंद शर्मा, दिनेश रिछारिया, विनोद मिश्रा, राकेश शर्मा,कमल अवस्थी, अनुजय पाठक, आरसी गोस्वामी सहित ब्राह्मण समाज के सदस्य उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here