Home डेली न्यूज़ संकट मोचन तिराहे पर बना नया पुलिस सहायता केन्द्र

संकट मोचन तिराहे पर बना नया पुलिस सहायता केन्द्र

54
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। जिला मुख्यालय पर सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक दुरुस्त करने की मंशा से पुलिस सहायता केन्द्र बनाए जा रहे हैं। मंगलवार को शहर के संकट मोचन इलाके में जन सहयोग से निर्मित आधुनिक पुलिस सहायता केंद्र का छतरपुर विधायक और पुलिस अधीक्षक ने शुभारंभ किया। इस दौरान स्थानीय रहवासियों के अलावा नगर के गणमान्य लोग और पुलिस के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।
कार्यक्रम की मुख्य अतिथि विधायक ललिता यादव ने रिबिन काटकर पुलिस सहायता केन्द्र का शुभारंभ किया और केन्द्र में मौजूद सुविधाओं का बारीकी से अवलोकन किया। विधायक ललिता यादव ने कहा कि पुलिस अधीक्षक अगम जैन की यह सराहनीय पहल है, जिसमें हम भरपूर सहयोग करने के लिए प्रतिबद्ध हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस सहायता केन्द्र बनने से स्थानीय लोगों को त्वरित मिलने की संभावना बढ़ गई है। अभी तक लोगों को अपनी शिकायत लेकर थाना या फिर पुलिस अधिकारियों के कार्यालय तक जाना पड़ता था जो कि अब नहीं करना होगा। उन्होंने यह भी कहा कि इस क्षेत्र की पुलिस थानों से अधिक दूरी होने के कारण अपराधी बेखौफ होकर वारदातों को अंजाम देकर भाग जाते थे लेकिन पुलिस सहायता केन्द्र की स्थापना से अपराधियों में पुलिस का खौफ रहेगा जो कि सुरक्षा के दृष्टिकोण से लाभकारी है। वहीं पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने बताया कि सभी प्रमुख त्यौहारों पर इस क्षेत्र में आयोजन होते हैं, ऐसे में यहां पुलिस की उपलब्धता सुनिश्चित करने की मंशा से चौकी का निर्माण कराया गया है। श्री जैन ने बताया कि चूंकि संकट मोचन से सिविल लाइन थाना की दूरी काफी है, ऐसे में शिकायतकर्ताओं को शिकायत करने में परेशानी होती है, जिसका समाधान इस केन्द्र की स्थापना से हो गया है। इसके साथ ही केन्द्र पर तैनात पुलिस बल लगातार अपराधियों और असमाजिक तत्वों की निगरानी करेगा, ताकि आपराधिक घटनाएं न हों। यह पुलिस सहायता केंद्र पूर्णत: आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित है, जिसमें वातानुकूलन, वेंटिलेशन, विश्राम हेतु पृथक केबिन, दो बेड, प्रकाश, फर्नीचर एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाएं उपलब्ध हैं। चौकी 24 घंटे जनसेवा हेतु खुली रहेगी। यह क्षेत्र एक मिश्रित आबादी वाला क्षेत्र है, चौकी के निर्माण में सभी संप्रदाय के लोगों ने सहयोग किया। इस क्षेत्र में आकस्मिक पुलिस सेवा डायल 112, दोनों थानों के मोबाइल, चीता मोबाइल, अतिरिक्त मोबाइल पार्टी निरंतर पेट्रोलिंग में रहेंगे। उन्होंने कहा कि ऐसे में यह बहुत महत्वपूर्ण है कि आस-पास के लोग भी पुलिस का सहयोग करें, क्योंकि हम सब मिलकर ही अपराध मुक्त समाज का निर्माण कर सकते हैं। लोकार्पण कार्यक्रम के पश्चात जनप्रतिनिधि, क्षेत्रवासी एवं धार्मिक गुरुओं की उपस्थिति में जनसंवाद कार्यक्रम का भी आयोजन हुआ। जनसंवाद में आपराधिक गतिविधि में नियंत्रण हेतु विस्तार से चर्चा की गई। साइबर अपराधों से बचाव हेतु जागरूक किया गया। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों द्वारा पुलिस जनसंवाद, ऑनलाइन शिकायतकर्ताओं से संवाद, नशे से दूरी , बेटी की शिकायत पेटी इत्यादि अभियानों की प्रशंसा की गई। इस अवसर पर थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, थाना प्रभारी सिविल लाइन निरीक्षक बाल्मीकि चौबे, नगर के गणमान्य नागरिक, पत्रकारबंधु, क्षेत्रवासी एवं पुलिस विभाग के अधिकारी उपस्थित रहे। जन सहयोग से निर्मित यह पुलिस सहायता केंद्र जन सेवा हेतु समर्पित है, क्षेत्र वासियों एवं पुलिस अधिकारियों ने परस्पर आभार व्यक्त किया।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here