छतरपुर। जिले के सटई थाना क्षेत्र में एक महिला को विगत सात महीने में तीसरी बार सांप द्वारा काटे जाने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। बीते रोज तीसरी पर सर्पदंश का शिकार होने के बाद महिला को जिला अस्पताल लाया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।
प्राप्त जानकारी के मुताबिक सटई थाना क्षेत्र के ग्राम पड़रिया की रहने वाली नीतू पत्नी बालचंद्र पाल, दोपहर में अपने घर पर भैंसों को चारा डाल रही थीं, तभी सांप ने उसे काट लिया। नीतू ने अपने पति को जानकारी दी तो वह तुरंत झाड़-फूंक के लिए ग्राम सिमरधा लेकर गया। हालांकि हालत में सुधार न होने पर परिजन उसे जल्दी ही छतरपुर जिला अस्पताल ले आए, जहां नीतू का उपचार चल रहा है। परिजनों ने बताया कि पिछले सात महीने में तीसरी बार है, जब नीतू को सांप ने काटा है। हालांकि इस बार उसकी हालत अधिक गंभीर है, जिससे पूरा परिवार चिंता में डूबा हुआ है।










