छतरपुर। लायंस क्लब ने 79वें स्वतंत्रता दिवस पर ध्वजारोहण, वृक्षारोपण और रक्तदान जैसे कार्यक्रम आयोजित कर देशभक्ति और सामाजिक सेवा का संदेश दिया। ग्राम परा के स्कूल में बच्चों को पुरस्कृत किया गया, वहीं जिला अस्पताल में रक्तदान शिविर ने जरूरतमंदों की मदद की।
लायंस क्लब छतरपुर के अध्यक्ष संजय नामदेव ने बताया कि ने ग्राम परा के शासकीय प्राथमिक शाला में ध्वजारोहण किया गया। वहीं कक्षा 1 से 8 तक के प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त छात्रों को विशेष पुरस्कार दिए गए, साथ ही स्कूल के सभी बच्चों को भी पुरस्कार वितरित किए गए। स्कूल प्रांगण में वृक्षारोपण भी किया गया। इसके अलावा दूसरी ओर जिला चिकित्सालय के ब्लड बैंक में क्लब के सदस्य शान्तनु ताम्रकार ने रक्तदान किया। इस कार्यक्रम में लायंस अध्यक्ष संजय नामदेव, कोषाध्यक्ष प्रवीण चौरसिया, महेंद्र अग्रवाल, कृष्णा रावत, बृजेश अग्रवाल, मनोज गोयल, राजेंद्र अग्रवाल, वीरेंद्र चौरसिया, मनोज अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, सचिन अग्रवाल और अन्य सदस्य शामिल हुए। ग्राम परा स्कूल के प्राध्यापक वीरेंद्र कुमार नामदेव ने सभी का आभार जताया।










