Home डेली न्यूज़ एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

एटीएम बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार

45
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। बड़ामलहरा पुलिस ने एटीएम कार्ड बदलकर धोखाधड़ी करने वाले दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नकदी, मोटरसाइकिल और अन्य एटीएम कार्ड बरामद किए।
बताया गया है कि 4 जुलाई को बड़ामलहरा थाने में फरियादी रघुवर प्रसाद की शिकायत पर भारतीय न्याय संहिता के तहत संपत्ति संबंधी धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में बताया गया कि दो व्यक्तियों ने उनका एटीएम कार्ड बदलकर पैसे निकाल लिए। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। जांच के बाद पुलिस ने निशांत उर्फ राजा पुत्र नरेंद्र रावत निवासी नई बस्ती ललितपुर और शिवम पुत्र राम सिंह यादव निवासी आजादपुरा जिला ललितपुर को गिरफ्तार किया। आरोपियों के पास से 23,500 रुपये नकद, एक मोटरसाइकिल और पांच अन्य एटीएम कार्ड बरामद किए गए। पूछताछ में पता चला कि दोनों आरोपी जिला सागर के गढ़ाकोटा थाना क्षेत्र में धोखाधड़ी के एक अन्य मामले में फरार थे। संबंधित थाने को सूचना दे दी गई है, और विवेचना जारी है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here