Home डेली न्यूज़ आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा ने किया प्रदर्शन


आरक्षण को लेकर ओबीसी महासभा ने किया प्रदर्शन

33
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। ओबीसी आरक्षण को लेकर गुरुवार को जिला मुख्यालय पर ओबीसी महासभा और समाजवादी पार्टी ने संयुक्त रूप से प्रदर्शन कर राष्ट्रपति को ज्ञापन भेजा। प्रदर्शन के तहत मेलाग्राउंड से शुरू हुई रैली छत्रसाल चौक और चौबे तिराहा होते हुए कलेक्टर कार्यालय पहुंची, जिसमें हजारों लोग शामिल हुए।
ओबीसी महासभा और समाजवादी पार्टी के महिला प्रकोष्ठ की पदाधिकारी कुमारी रानी रैकवार ने बताया कि पूरे मध्यप्रदेश में गुरुवार को हर जिले में 27 फीसदी ओबीसी आरक्षण पर लगे होल्ड के विरोध में प्रदर्शन किए गए। उन्होंने कहा कि इस होल्ड को हटाकर 27 फीसदी आरक्षण लागू करने की मांग की जा रही है। वहीं समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष कपूर सिंह यादव ने कहा कि उनकी पार्टी ने ओबीसी महासभा की इस मांग को पूर्ण समर्थन दिया है और जनहित के मुद्दों के लिए वे हमेशा संघर्ष करते रहेंगे। ओबीसी महासभा के संभागीय प्रभारी गयाप्रसाद पटेल ने बताया कि राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन जिला मुख्यालय पर कलेक्टर को सौंपा गया। पूर्व विधायक आरडी प्रजापति ने कहा कि प्रधानमंत्री और मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री स्वयं ओबीसी वर्ग से हैं, फिर भी इस वर्ग के साथ अन्याय हो रहा है। उन्होंने 27 फीसदी आरक्षण लागू करने और अन्य क्षेत्रीय समस्याओं को ज्ञापन में शामिल करने की बात कही। उल्लेखनीय है कि यह प्रदर्शन मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण के मुद्दे पर चल रहे व्यापक आंदोलन का हिस्सा है, जो सुप्रीम कोर्ट में लंबित याचिकाओं के बीच और गति पकड़ रहा है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here