Home डेली न्यूज़ सड़क हादसे में पति-पत्नी और पुत्र हुए घायल

सड़क हादसे में पति-पत्नी और पुत्र हुए घायल

66
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बिजावर कोतवाली क्षेत्र के सटई के पास बछरौनिया में शनिवार रात करीब 9 बजे एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें मोटरसाइकिल सवार एक परिवार के तीन सदस्य गंभीर रूप से घायल हो गए। तेज रफ्तार अज्ञात कार की हेडलाइट की चकाचौंध के कारण मोटरसाइकिल अनियंत्रित होकर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। घायलों को तत्काल उपचार के लिए सटई उप स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से उनकी गंभीर हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया।
घायल परिवार के सदस्य राजेश यादव निवासी बिजावर ने बताया कि मुकेश यादव 48 वर्ष, उनकी पत्नी उपमा यादव 40 वर्ष और बेटा अंश यादव 16 वर्ष बिजावर से ग्राम बसारी, एक जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने के लिए मोटरसाइकिल से जा रहे थे। सटई के पास बछरौनिया में सामने से आ रही एक तेज रफ्तार अज्ञात कार की हेडलाइट की चकाचौंध के कारण मुकेश का मोटरसाइकिल पर नियंत्रण छूट गया, और तीनों सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। सटई उप स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उनकी हालत को देखते हुए छतरपुर जिला अस्पताल भेजा, जहां उनका इलाज जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here