छतरपुर। बाजना थाना क्षेत्र के ढिमरवा गांव में 16 वर्षीय स्वाति लोधी ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। उसे पहले बड़ामलहरा अस्पताल ले जाया गया, फिर जिला अस्पताल रेफर किया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया गया है कि स्वाति पुत्री गोविंद लोधी निवासी ढिमरवा ने शुक्रवार को अपने घर पर अज्ञात कारणों से जहरीला पदार्थ खा लिया। परिजनों ने उसे तुरंत बड़ामलहरा अस्पताल पहुंचाया, लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उसे छतरपुर जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच के बाद स्वाति को मृत घोषित कर दिया। शव के पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है। पुलिस आत्महत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिजनों व आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।









