Home डेली न्यूज़ महाराजा छत्रसाल की जयंती पर छतरपुर में हुआ प्रतिमा एवं गद्दी पूजन

महाराजा छत्रसाल की जयंती पर छतरपुर में हुआ प्रतिमा एवं गद्दी पूजन

61
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बुन्देलखण्ड केसरी छत्रसाल स्मारक पब्लिक ट्रस्ट, छतरपुर के तत्वावधान में महाराजा छत्रसाल की जयंती के अवसर पर छत्रसाल चौराहा स्थित उनकी प्रतिमा का पूजन और ध्वजारोहण समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम में छतरपुर विधायक श्रीमती ललिता यादव मुख्य अतिथि और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया अध्यक्ष के रूप में मौजूद रहीं।
सर्वप्रथम वैदिक रीति-रिवाज से ढोल-नगाड़ों की गूंज के बीच विधायक श्रीमती ललिता यादव और नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती ज्योति चौरसिया ने महाराजा छत्रसाल की प्रतिमा और उनके घोड़े पर माल्यार्पण कर पूजन किया, इसके बाद ध्वजारोहण किया गया। तत्पश्चात सभी लोग गांधी चौक बाजार स्थित ट्रस्ट भवन पहुँचे, जहाँ नगर पालिका अध्यक्ष ने महाराजा छत्रसाल की गद्दी का विधिवत पूजन किया। कार्यक्रम का संचालन पंकज पहारिया ने किया, जबकि ट्रस्ट सचिव राकेश शुक्ल ने आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर पूर्व विधायक जुझार सिंह, वरिष्ठ पत्रकार सुरेन्द्र अग्रवाल, सनत जैन, वरिष्ठ साहित्यकार सुरेन्द्र सिन्हा, डॉ. बहादुर सिंह परमार, अवनीन्द्र खरे, प्रो. सुमति प्रकाश जैन, हम फाउण्डेशन के संरक्षक मनीष दोसाज, लालकड़क्का रामलीला समिति के सचिव नरेन्द्र चतुर्वेदी, ट्रस्ट अध्यक्ष हरिप्रकाश खरे दद्दे, सचिव राकेश शुक्ल, सहसचिव प्रवीण गुप्त, कोषाध्यक्ष गोकुल प्रसाद गुप्ता, ट्रस्टी गणेश प्रसाद ताम्रकार, राकेश तिवारी, पंकज पहारिया सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here