Home डेली न्यूज़ अतिक्रमण में चली गई जमीन, नया पट्टा दिलाने की मांग

अतिक्रमण में चली गई जमीन, नया पट्टा दिलाने की मांग

52
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। अपनी पत्नी और छह बेटियों के साथ मंगलवार को जनसुनवाई में पहुंचे घुवारा निवासी मुकेश बसोर ने अधिकारियों से मांग की है कि उसकी जमीन अतिक्रमण की भेंट चढ़ गई है, इसलिए उसे दूसरी जगह पर जमीन का पट्टा उपलब्ध कराया जाए।
मुकेश ने बताया कि वह पूर्व में मुख्यमंत्री, कलेक्टर और तहसीलदार सहित अन्य जिम्मेदार अधिकारियों को कई बार आवेदन दे चुका है, लेकिन अब तक उसे कोई राहत नहीं मिली है। उसने बताया कि उसकी पत्नी मानसिक रूप से बीमार है और उसके छह बेटियां हैं। उक्त जमीन ही उसका एकमात्र सहारा थी, जिससे परिवार का पालन-पोषण होता था। मुकेश ने अधिकारियों से अनुरोध किया कि उसकी आर्थिक और पारिवारिक स्थिति को देखते हुए उसे पुन: जमीन का पट्टा दिया जाए, ताकि वह अपने परिवार का भरण-पोषण कर सके।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here