Home डेली न्यूज़ किशनगढ़ को मिली 1.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

किशनगढ़ को मिली 1.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात

215
0
Jeevan Ayurveda

विधायक ने दशहरा मिलन समारोह में किया भूमिपूजन1

बिजावर। इन दिनों विधायक राजेश शुक्ला बबलू द्वारा विधानसभा क्षेत्र के लगभग आधा दर्जन स्थानों पर दशहरा मिलन समारोह आयोजन किए जा रहे हैं, जिसके माध्यम से वे न केवल लोगों से संवाद कर रहे हैं, बल्कि क्षेत्रवासियों को विकास कार्यों की सौगात भी दे रहे हैं। शनिवार को विधानसभा क्षेत्र के किशनगढ़ में दशहरा मिलन समारोह का कार्यक्रम था और इसके साथ ही विधायक ने किशनगढ़ को कुल 1.73 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है।किशनगढ़ के रेस्ट हाउस में आयोजित दशहरा मिलन समारोह के दौरान सर्वप्रथम विधायक ने क्षेत्रीय जनता से संवाद कर उन्हें दशहरे की शुभकामनाएं और इसके बाद लोगों की समस्याओं को जानकर उनका समाधान करने का भरोसा दिया। लोगों ने अपने गांव-कस्बों में व्याप्त समस्याओं की जानकारी विधायक को दी है, जिस पर त्वरित कार्रवाई की जा रही है। दशहरा मिलन के बाद विधायक ने किशनगढ़ में 65 लाख की लागत से प्रस्तावित उप स्वास्थ्य केन्द्र और 1.8 करोड़ की लागत से प्रस्तावित किशनगढ़-गणेशगंज के एक किलोमीटर मार्ग के निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया। इस मौके पर सैकड़ों की संख्या में किशनगढ़ सहित आसपास के ग्रामीण अंचलों से आए लोग उपस्थित रहे, जिन्हें विधायक ने तिलक लगाने के बाद गले लगाकर शुभकामनाएं दीं।

Ad
  1. ↩︎
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here