Home डेली न्यूज़ छत से जमीन पर गिरा वृद्ध, इलाज के दौरान हुई मौत

छत से जमीन पर गिरा वृद्ध, इलाज के दौरान हुई मौत

34
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। लवकुशनगर थाना क्षेत्र के ग्राम मुड़ेरी में एक वुद्ध अपने घर की छत पर गेहूं चढ़ा रहा था, इसी दौरान उसका संतुलन बिगड़ गया और वह जमीन पर गिरकर घायल हो गया। घटना के बाद वृद्ध को लवकुशनगर से जिला अस्पताल रेफर किया गया था, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
मुड़ेरी निवासी डगरू अहिरवार ने बताया कि बुधवार की दोपहर में उसके 60 वर्षीय पिता पात्रे अहिरवार घर की छत पर गेहूं चढ़ा रहे थे इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वह ऊंचाई से जमीन पर जा गिरे। गिरने के बाद पात्रे अहिरवार घायल हो गए थे। परिजन उन्हें तुरंत लवकुशनगर अस्पताल लेकर गए जहां प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उनकी गंभीर हालत को ध्यान में रखकर जिला अस्पताल रेफर कर दिया। गुरूवार को जिला अस्पताल में इलाज के दौरान पात्रे ने दम तोड़ दिया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here