Home डेली न्यूज़ आम रास्ते पर दबंग ने किया कब्जा, ग्रामीण परेशान

आम रास्ते पर दबंग ने किया कब्जा, ग्रामीण परेशान

41
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। लवकुशनगर तहसील क्षेत्र के ग्राम गिरधौरी के ग्रामीण इन दिनों गांव के एक दबंग व्यक्ति से परेशान हैं। दरअसल दबंग ने खेतों की ओर जाने वाले आम रास्ते पर कब्जा कर लिया है, जिस कारण से ग्रामीणों को आने-जाने में परेशानी हो रही है। मंगलवार को ग्रामीणों ने जनसुनवाई में कलेक्टर को परेशानी बताकर समस्या का निदान कराने की मांग की है।
गिरधौरी निवासी रामप्रसाद कुशवाहा ने बताया कि गांव से खेतों की ओर जाने वाले आम रास्ते पर रामकिशोर दीक्षित ने कब्जा कर लिया है जिससे गांव के लोग खेतों पर नहीं जा पा रहे हैं। रामप्रसाद ने बताया कि जिस रास्ते पर कब्जा किया गया है, उस रास्ते से ग्रामीण कई दशकों से आवागमन करते आ रहे हैं। स्थानीय अधिकारियों से भी मामले की शिकायत की गई लेकिन समस्या का निदान नहीं हो सका है। चूंकि खेतों तक जाने के लिए ग्रामीणों के पास यही एकमात्र रास्ता है इसलिए ग्रामीणों ने कलेक्टर को आवेदन देकर रास्ते को कब्जा मुक्त कराने की मांग की है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here