Home डेली न्यूज़ उप स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नहीं हो रहा टीकाकरण

उप स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नहीं हो रहा टीकाकरण

33
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। गौरिहार जनपद के पलटा वार्ड से जनपद सदस्य भावना राजे ने मंगलवार को जनसुनवाई में कलेक्टर को आवेदन देते हुए बताया कि ग्राम पंचायत पल्टा के उप स्वास्थ्य केन्द्र और आंगनवाड़ी केन्द्रों पर नियमित टीकाकरण न होने से गर्भवती और शिशुवती महिलाएं परेशान हैं। भावना राजे ने बताया कि पिछले 5 माह से गांव का उप स्वास्थ्य केन्द्र बंद है, इसके साथ ही आंगनवाड़ी केन्द्रों पर भी टीकाकरण नहीं हो रहा है। पूर्व में इस आशय की शिकायत किए जाने के बाद सिर्फ एक बार आंगनवाड़ी केन्द्र पर टीकाकरण किया और बाद में फिर से हालात जस के तस हो गए। उन्होंने बताया कि पल्टा उप स्वास्थ्य केन्द्र पर आसपास के दर्जनों गांव निर्भर हैं। अस्पताल बंद रहने के कारण लोगों को परेशानी हो रही है। भावना राजे का आवेदन लेकर कलेक्टर ने कार्रवाई कराने का भरोसा दिया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here