Home डेली न्यूज़ टीकमगढ़ में दुराचार का आरोपी 24 घंटों में ही पुलिस हिरासत में,...

टीकमगढ़ में दुराचार का आरोपी 24 घंटों में ही पुलिस हिरासत में, चंदेरा पुलिस को मिली कामयाबी

126
0
Jeevan Ayurveda


चंदेरा। थाना क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने के लिए पुलिस द्वारा जहां सराहनीय प्रयास किए जा रहे हैं, वहीं वारदातों को अंजाम देकर फरार होने वाले अपराधियों को गिरफ्तार करने में भी पुलिस द्वारा अच्छी खासी रूचि दिखाई जा रही है। पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह के कुशल निर्देशन में अब तक की गई कार्रवाई से आम जनता ने राहत महशूस की है। बीते रोज दुराचार की एक वारदात के आरोपी को थाना प्रभारी नीतू खटीक के नेतृत्व में 24 घंटे के भीतर ही गिरफ्तार कर सीखचों तक लाया गया। बताया गया है कि आरोपी संतोष कुशवाहा मृतक नाबालिग के यहां आता-जाता रहता था। संबन्धों को तार-तार करने वाली घटना को आरोपी ने अंजाम दिया। दुराचार की वारदात के चलते नाबालिग युवती ने फंदे पर झूलकर खुदकुशी कर ली थी। इस घटना के बाद से गांव में असंतोष बना रहा। घटना की सूचना के बाद पुलिस तत्काल हरकत में आई और आरोपी की खोजबीन शुरू कर दी। ग्रामीणों ने आरोपी को गिरफ्तार किए जाने पर पुलिस कार्रवाई की सराहना की है। बताया गया है कि चंदेरा थाना पुलिस ने नबालिग से बलात्कार के दुष्प्रेरण के आरोपी को 24 घंटे के अन्दर किया गिरफ्तार करने में कामयाबी हासिल की है। बताया गया है कि पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मण्डलोई के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम ससत्या एवं एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना चंदेरा में पंजीवद्ध अपराध क्रमांक 48/2025 धारा 64,107 बीएनएस पॉक्सो एक्ट के आरोपी की तलाश हेतु टीम गठित की गई। बताया गया है कि टीम द्वारा संभावित स्थानों पर दबिस दी गई। दविश दी जाकर आरोपी संतोष कुशवाहा पिता भजनलाल कुशवाहा उम्र 26 साल निवासी बाबई थाना बम्होरीकलां जिला टीकमगढ को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर न्यायालय जतारा मे पेश किया गया । घटना के संबन्ध में पता चला है कि ग्राम रामराजा खिरक पर बीते रोज अज्ञात कारणों के चलते एक नाबालिग लडक़ी ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली थी। थाना प्रभारी नीतू खटीक ने इस मामले में बताया कि जब माता-पिता खेत पर गए हुए थे, तब एक सोलह वर्षीय युवती ने निर्माणाधीन मकान में शेड से लगे पाइप से फंदा लगाकर अपनी जान दे दी। जब सुबह उसके चाचा वहां पहुंचे, तो लडक़ी को लटकते हुए पाया। परिजनों ने थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और युवती को फंदे से उतार कर शव को पोस्ट मार्टम के लिए भेजा गया। पीएम उपरान्त शव को अन्त्येष्टि के लिए परिजनों को सौंप दिया गया है। वहीं पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए प्रकरण को जांच में लिया है। जांच एवं पीएम रिपोर्ट के बाद मामले पर से पर्दा हटाया गया और आरोपी को तत्काल गिरफ्तार भी कर लिया गया। उक्त कार्यवाही में उनि नीतू खटीक थाना प्रभारी चंदेरा, उनि दयाराम चक्रवर्ती, सउनि करन सिहं यादव, प्रधान आरक्षक घनश्याम, बृजेश शर्मा, आरक्षक योगेन्द्र, आरक्षक वीरन यादव, आरक्षक अरविन्द यादव, गनेश, कपिल, जितेन्द्र, रोहित यादव, दिनेश, महिला आरक्षक अंकिता, महिला आरक्षक सुनीता, महिला आरक्षक अंकिता यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here