छतरपुर। हनुमान टौरिया मंदिर में सावन माह के अंतिम सोमवार और मंदिर के प्रधान पुजारी के जन्मोत्सव पर पार्थिव शिवलिंग का निर्माण, अभिषेक पूजन और श्रीमद्भागवत पुराण की पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया। उल्लेखनीय है कि हनुमान टौरिया मंदिर लाखों श्रद्धालुओं की आस्था का केंद्र है। सोमवार को प्रधान पुजारी राजू महाराज के 52वां जन्मोत्सव पर भक्तों ने पुष्पमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया और उनके सुदीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। इसके साथ ही मंदिर में विशेष धार्मिक आयोजन हुए। श्रीमद्भागवत पुराण की पूर्णाहुति के साथ भंडारे का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया









