Home डेली न्यूज़ अवैध कट्टा के साथ पकड़ा गया आदतन अपराधी टीपू करिया

अवैध कट्टा के साथ पकड़ा गया आदतन अपराधी टीपू करिया

28
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना कोतवाली पुलिस को रात्रि रोड पेट्रोलिंग के दौरान बड़ी बगराजन तिराहे के पास अवैध हथियार संबंधी सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची संदेही ने भागने का प्रयास किया जिसे रोक कर तलाशी ली गई, आरोपी के पास से 315 बोर का देसी कट्टा जप्त किया गया। अवैध हथियार जप्त कर आरोपी टीपू करिया उर्फ अरशद खान पिता जमाल खान निवासी सबनीगर मोहल्ला छतरपुर थाना कोतवाली के विरुद्ध आयुध अधिनियम के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। अभियुक्त को न्यायालय पेश किया जा रहा है। आदतन अपराधी टीपू करिया उर्फ अरशद खान के विरुद्ध हत्या का प्रयास, डकैती की तैयारी, अवैध हथियार, अवैध शराब जैसे 15 अपराध पूर्व से दर्ज हैं। अवैध हथियार के विरुद्ध कार्यवाही निरंतर जारी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here