Home डेली न्यूज़ होली मिलन कार्यक्रम में विधायक ने कहा सब मिलकर करें क्षेत्र का...

होली मिलन कार्यक्रम में विधायक ने कहा सब मिलकर करें क्षेत्र का विकास

32
0
Jeevan Ayurveda

खजुराहो। राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया की ओर से टूरिस्ट विलेज खजुराहो में रंग पंचमी के अवसर पर होली मिलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बड़ी संख्या में क्षेत्र के लोगों ने इसमें भाग लिया। अबीर-गुलाल लगाकर सबको शुभकामनाएं दी गईं। कार्यक्रम में क्षेत्र भर के बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ता, समर्थकगण, विधानसभा क्षेत्रवासी शामिल हुए। विधायक अरविंद पटैरिया ने आयोजन में शामिल होने आए सभी लोगों को रंग गुलाल लगाकर होली का त्यौहार मनाया। वहीं उनके समर्थकों ने उन्हें रंग गुलाल लगाते हुए फूलों की माला पहनाई। इस मौके पर विधायक अरविंद पटेरिया ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि होली रंगों का त्यौहार है, जो आपसी बुराई और मनमुटाव की खत्म करके खुशियों के रंग भर देता है, हमारी संस्कृति आपसी मेलजोल और भाईचारे से रहने की रही है, आपसभी के सहयोग के लिए तत्पर रहूंगा। विधायक श्री पटैरिया ने कहा कि क्षेत्र का विकास उनकी प्राथमिकता में है। समूचे क्षेत्रवासियों के सहयोग से ही विकास संभव है। उन्होंने सबके जीवन में खुशियों का रंग घुला रहे यह मतंगेश्वर भगवान से कामना की।जानकारी के मुताबिक खजुराहो के टूरिस्ट विलेज के प्रांगण में राजनगर विधायक अरविंद पटैरिया का होली मिलन कार्यक्रम आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए। इधर होली मिलन कार्यक्रम में शामिल सभी लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं। लोगों ने विधायक श्री पटैरिया को गुलाल लगाते हुए उनकी मंगलकामना की। इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष गौरव सिंह बघेल,नप अध्यक्ष अरुण पप्पू अवस्थी,राजीव वाजपेई, मुकेश पाण्डे, संजय मिश्रा, देवेन्द्र सोनी, श्याम बाबू त्रिवेदी, जनपद उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र अवस्थी, नीरज चतुर्वेदी, गौरव अग्रवाल, डॉ.रामअवतार चौबे खर्रोही, शिव शंकर खरे, राकेश दुबे पहाड़ी बावन, प्रदीप डेंगा, भैयाजी अचनार, महेश शुक्ला, श्रीकांत मिश्रा सहित अन्य भाजपा पदाधिकारियों तथा कार्यकर्ताओं के साथ राजनगर विधानसभा क्षेत्र भर से बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।विधायक ने क्षेत्र के विकास को लेकर मुख्यमंत्री से की भेंटविधायक अरविंद पटैरिया ने विगत रोज को मुख्यमंत्री से भेंट किए जाने के संबंध में सभी क्षेत्रवासियों को अवगत कराते हुए कहा कि वे अपने क्षेत्र की लगातार चिंता करते रहते हैं। क्षेत्र के विकास के संबंध में मुख्यमंत्री से तमाम बिंदुओं पर चर्चा की गई है। मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया है कि उनके क्षेत्र में विकास की गंगा बहाएंगे। विधायक ने मुख्यमंत्री के सकारात्मक आश्वासन पर उनका धन्यवाद दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here