
छतरपुर। गौरिहार थाना क्षेत्र के ग्राम गहबरा में पालतू कुत्ते को भगाने से नाराज लोगों द्वारा एक युवक के साथ मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। गहबरा निवासी भवगती अहिरवार ने बताया कि बीते रोज उसका पति रामगुलाम अहिरवार उम्र 31 वर्ष अपनी साईकिल से जा रहा था, इसी दौरान रास्ते में भूरा कुशवाहा के पालतू कुत्ते ने भौंकना शुरु कर दिया। डर के कारण रामगुलाम ने कुत्ते को डंडा मारकर भगा दिया, जिससे भूरा कुशवाहा नाराज हो गया। इसके बाद भूरा कुशवाहा ने रामगुलाम को बातों में उलझाकर पहले शराब पिलाई और इसके बाद अपने साथी बच्चू कुशवाहा और शंकर कुशवाहा के साथ मिलकर लाठी-डंडों से उसके साथ मारपीट की। मारपीट के कारण रामगुलाम के सिर में गंभीर चोट आई है। घटना के बाद रामगुलाम को लवकुशनगर अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां से अब उसे जिला अस्पताल रेफर किया गया है।









