
खजुराहो। मध्यप्रदेश शासन संस्कृति विभाग द्वारा स्थापित आदिवर्त जनजातीय लोककला राज्य संग्रहालय खजुराहो में प्रत्येक शनिवार एवं रविवार को नृत्य, नाट्य, गायन एवं वादन पर केन्द्रित समारोह देशज का आयोजन किया जाता है। इसी क्रम में रविवार को सुश्री इशिका पाण्डेय एवं साथी रीवा द्वारा बघेली लोकगीतों की तथा नंदकुमार एवं साथी अनुपपुर द्वारा सैला, रीना जनजातीय नृत्य की प्रस्तुति दी गई। गतिविधि की शुरुआत दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों के स्वागत से हुई। दीप प्रज्वलन एवं कलाकारों का स्वागत रमाकांत चतुर्वेदी एवं मनोज शर्मा ने किया। इस सप्ताह की अंतिम प्रस्तुती बद्री प्रसाद एवं साथी दमोह द्वारा बुन्देली लोकगीतों की दी गई। अगले सप्ताह रमेश प्रसाद खैरी, हरप्रसाद सेन अमरपुरा, दिनेश सोनी बमीठा, मुकेश वर्मा छतरपुर और सुश्री तीजाबाई अहिरवार बमीठा द्वारा बुन्देली लोकगीतों की प्रस्तुति दी जायेगी।








