Home डेली न्यूज़ डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों पर घोषित हुआ 72 हजार का इनाम

डेढ़ दर्जन से अधिक आरोपियों पर घोषित हुआ 72 हजार का इनाम

32
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। पुलिस अधीक्षक अगम जैन ने छतरपुर जिले के आधा दर्जन 6 अज्ञात आरोपियों सहित डेढ़ दर्जन से अधिक फरार आरोपियों पर 72 हजार रूपए का नगद पुरस्कार घोषित किया है। बताया गया है कि उक्त सभी आरोपी अपराध घटित करने के बाद से लगातार फरार चल रहे हैं और पुलिस टीमों द्वारा लगातार उनकी तलाश की जारही है।
पुलिस अधीक्षक द्वारा आरोपी अमित बाल्मीक उम्र 32 साल निवासी बख्तरी जिला पन्ना के विरुद्ध बमीठा थाना में पंजीबद्ध अपराध में 3 हजार, अंचल चौरसिया निवासी महाराजपुर, दुष्यंत उर्फ पुट्टी रावत निवासी पीरा थाना लवकुशनगर पर 3 हजार, राजा भैय्या कैवट उम्र 34 वर्ष नि. ग्राम पंचमनगर चंदला थाना लवकुशनगर पर 5 हजार, किशोरी रजक निवासी रामटौरिया, हरभजन यादव एवं किशोर यादव निवासी ग्राम ढाडौरा थाना बमनौरा पर 1-1 हजार, अड्डू उर्फ शहजाद़, राजा मामू खान, कल्ला अली निवासी सारंगपुर जिला राजगढ़ के विरुद्ध नौगांव थाना में दर्ज अपराध में 10 हजार, शिवम सेन, अमित दुबे निवासी गठेवरा थाना सिविल लाईन पर 5 हजार, देवेन्द्र तिवारी निवासी ग्राम गहबरा थाना गौरिहार पर 5 हजार, बरदान घोष निवासी ग्राम गढ़ा पर 3 हजार, अर्जुन अहिरवार निवासी चूहाखेड़ा सहित 2 अज्ञात आरोपी पर थाना खजुराहो में 3 हजार एवं थाना गौरिहार में 5 हजार एवं थाना बमीठा एवं लवकुशनगर में पंजीबद्ध अपराध में 1-1 अज्ञात आरोपी पर 10-10 हजार, थाना मातगुवां में पंजीबद्ध अपराध में 1 अज्ञात आरोपी पर 3 हजार एवं थाना प्रकाश बम्हौरी में पंजीबद्ध अपराध में 1 अज्ञात आरोपी पर 5 हजार रूपये का ईनाम घोषित किया गया है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here