Home डेली न्यूज़ अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

अज्ञात कारणों के चलते युवक ने लगाई फांसी

24
0
Jeevan Ayurveda

लवकुशनगर। हिनौता थाना क्षेत्र के खैराही गांव के एक 33 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। इस घटना के पीछे वजह का खुलासा नहीं हो सका है।पुलिस के अनुसार बुधवार शाम बबलू पिता रमेश राजपूत निवासी ग्राम खैराही अपने पुराने रिहायशी मकान में शाम के समय अकेला था। परिजन खेतों में काम करने के लिए गए हुए थे तभी अपने कच्चे मकान की मयारी से रस्सी डालकर बबलू राजपूत ने फांसी लगा ली। घटना के बाद मौके पर पहुंचे परिजनों ने सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने मौके का पंचनामा भरकर शव पीएम के लिए प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र चंदला भेजा। पीएम उपरांत पुलिस ने शव परिजनों के सुपुर्द कर मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here