Home डेली न्यूज़ कांग्रेस ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

कांग्रेस ने डॉ अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने किया प्रदर्शन

23
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। बीते रोज जिला कांग्रेस कमेटी छतरपुर के अध्यक्ष महाप्रसाद पटेल के नेतृत्व में पन्ना नाका स्थित बाबा साहेब डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा के सामने जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों ने धरना प्रदर्शन कर केन्द्रीय ग्रह मंत्री अमित शाह की बाबा साहेब के लिए की गई आपत्तिजनक टिप्प्णी की निंदा करते हुए उनके इस्तीफे की मांग की। जिलाध्यक्ष महाप्रसाद पटेल ने कहा कि अमित शाह ने, डॉ अंबेडकर का अपमान करने के साथ ही नेता प्रतिपक्ष राहुल गाँधी के ऊपर एफआईआर भी दर्ज कराई है, जिसका हम विरोध कर रहे हैं। इस अवसर पर जिला कांग्रेस के कार्यालय प्रभारी सरमन लाल मिश्रा, कार्यकारी जिलाध्यक्ष अनीस खान, दीप्ति पाण्डे, प्रवक्ता संतोष तिवारी, महामंत्री मो. हनीफ, शिव सिंह यादव, महिला कांग्रेस अध्यक्ष स्मिता खरे, शिवानी चौरसिया, अभिलाषा अहिरवार, उर्मिला अहिरवार, ब्लॉक अध्यक्ष ब्रजकिशोर पाण्डे, युवा कांग्रेस अध्यक्ष लोकेन्द्र वर्मा, आईटी सेल अध्यक्ष दीपांशु यादव, एड. सत्येंद्र प्रकाश, योगेश बिल्थरे, नरेश पटेल, एड. सुरेन्द्र मिश्रा, राजू प्रजापति, आदर्श रावत, एड. लक्ष्मन पटेल, इं. उमाशंकर पटेल, अतुल वर्मा, भरत सिंह, अरविंद पटेल आदि उपस्थित रहे।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here