
।खजुराहो। शनिवार को विश्व ध्यान दिवस के अवसर पर खजुराहो के मंदिरों में ध्यान एवं योग कार्यशाला का आयोजन किया गया, जिसमें मतंगेश्वर महादेव की प्रात: कालीन आरती के पश्चात योग एवं ध्यान प्रेमियों ने रजनीश ओशो के तंत्रा ध्यान योग एवं ब्रह्मकुमारी की राजयोग तकनीक से ध्यान क्रिया कर विश्व शांति के लिए शिव शक्ति पूजन किया।दद्दा जी इंटरनेशनल कल्चर सेंटर के पंडित सुधीर शर्मा ने उपस्थित देशी-विदेशी ध्यान योगियों को बताया कि खजुराहो प्राचीन काल से एक महत्वपूर्ण ध्यान का केंद्र रहा है। यहा भगवान मतंगेश्वर महादेव, 64 योगिनी, ललगुवां महादेव, कंदारिया, प्रतापेश्वर, त्रिलोखर धाम, पाश्र्वनाथ एवं आदिनाथ मंदिरों में सभी आध्यात्मिक ब्रह्मलीन गुरुओं श्री मतंगऋषि, सन्यासी बाबा (बागेश्वर धाम), पंडित देव प्रभाकर शास्त्री (दद्दाजी), नारायण महाराज, पदम सिंह महाराज (झाड़ू वाले बाबा), प्रेमगिरी महाराज, आचार्य विद्यासागर महाराज, आचार्य विरागसागर महाराज, रजनीश ओशो ने अपने आध्यत्मिक जीवन में प्रकाश एवं सिद्धि खजुराहो में पाई है। जैन मंदिर परिसर में पधारे मुनि निरग्रन्थ सागर महाराज ने ध्यान और स्वास्थ्य के संबंधों पर विस्तार से समझाया। कार्यशाला में मतंगेश्वर सेवा समिति, परिवर्तन एनजीओ, खजुराहो डेवलपमेंट एसोसिएशन, ब्राह्मकुमारी आदि स्वयं सेवकों ने भाग लिया, ध्यान की यह कार्यशाला सोमवती अमावस्या 30 दिसम्बर तक खजुराहो के विभिन्न मंदिरों में संपन्न होगी7








