
स्वरानन्द कार्यक्रम में गूंजे पुराने नगमे
खजुराहो। खजुराहो के शिल्पग्राम परिसर स्थित मुक्ताकाशी मंच पर इंदौर के आर्केस्ट्रा ग्रुप कलाकारों द्वारा 42वां संस्करण स्वरानन्द समारोह आयोजित किया। उक्त समारोह को सदी के महान गायक मुहम्मद रफी की 24,12,2024 को सौ वीं जन्म जयंती पर समर्पित किया। उक्त आयोजन में पुरानी हिंदी फिल्मों के गीतों की शानदार प्रस्तुति हुई। समारोह की शुरुआत मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी अविनाश तिवारी, भाजपा किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष बॉबी राजा गठेवरा तथा कार्यक्रम के आयोजक पूर्व (आई.ए.एस.) एन.एस.परमार सहित अन्य अतिथियों द्वारा मां सरस्वती की मूर्ति पर माल्यार्पण तथा द्वीप प्रज्वलन के साथ हुई,उक्त आयोजन में गीतों की शुरुआत प्रख्यात गायक मन्नाडे के गीत तू प्यार का सागर है से हुई जिसे दिनेश वर्मा द्वारा आवाज दी गई,इसके बाद तस्वीर तेरी दिल में युगल गीत को प्रशांत नागदेवे तथा सारिका जोशी ने आवाज दी। इसके बाद दीपकदेश पांडे तथा आभा देशपांडे ने छोटी सी मुलाकात प्यार बन गई गीत में युगल आवाज दी,इसके बाद ये परदा हटा दो गीत की युगल प्रस्तुति नितेश तथा अनुपमा ने प्रस्तुत किया। कार्यक्रम में रोशन तुम्हीं से दुनियां, मुझे इश्क है तुझी से सहित अन्य रफी के सुपरहिट गीतों की देर रात तक प्रस्तुति दी गई, जिसका बड़ी संख्या में मौजूद श्रोताओं ने आनंद लिया, स्वरानन्द कार्यक्रम में संयोजक रमेशचंद्र हिल्लाल सहित गायक प्रशान्त नागदेवे, दीपक देशपांडे, रितेश नौमा,श्रीमती आभा देशपांडे, श्रीमती अनुपमा मगरे, श्रीमती सारिका जोशी, श्रीमती हर्षलता सिंह परिकल्पना,श्रीमती आभा देशपांडे ने गीतों की प्रस्तुतियां दी। कार्यक्रम में संगीत दीपेश जैन, जयत रावल, रवि खेड़े ध्वनि, प्रबंधक उदय भिडे, कार्यक्रम में बुंदेला रिजॉर्ट जी.एम.मुकेश रजक,पुष्पेंद्र सिंह झलाई कोठी,सुधीर शर्मा,अरविंद सिंह पुतरी,प्रणव सिंह चंदेल,संजीव शुक्ला,राजू सिंह चौहान,अनुज शुक्ला सहित बड़ी संख्या में श्रोतागण मौजूद रहे।









