
छतरपुर। समाज सेवा के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य कर रहे विप्र नारी महासंगठन की संस्थापिका श्रीमति निशा पाण्डेय द्वारा निधर्न शिवहरे परिवार की कैंसर पीडि़त बची को उपहारस्वरूप साइकिल भेंट की गई है। यह बच्ची कैंसर जैसी गंभीर बीमारी से पीडि़त होने के बावजूद प्रतिदिन स्कूल जाती है, बच्ची के इसी हौसले को देखकर श्रीमती पाण्डेय द्वारा उसे साईकिल भेंट की गई, जिसे पाकर बच्ची का चेहरा खुशी से खिल उठा।









