Home डेली न्यूज़ देखरेख के अभाव में सूखे हैंगिंग गार्डन के पौधे

देखरेख के अभाव में सूखे हैंगिंग गार्डन के पौधे

31
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रदेश सरकार शहर को सुंदर बनाने के लिए नगर पालिका के माध्यम से लाखों रुपए की राशि व्यय कर रही है लेकिन जिम्मेदारों की लापरवाही के चलते सरकार की मंशा पर पानी फिरता दिख रहा है। ताजा मामला जिला मुख्यालय का है जहां करीब एक माह पहले नगर पालिका द्वारा शहर को सुंदर बनाने के लिए मुख्य मार्ग के डिवाईडरों सहित शहर के अन्य सार्वजनिक स्थलों पर हैंगिंग गार्डन तैयार कराए गए थे। उक्त हैंगिंग गार्डन में प्लास्टिक के छोटे-छोटे गमलों में आकर्षक पौधे लगाए थे जो कि देखरेख के अभाव में सूख गए हैं। यह मामला शुक्रवार को उस वक्त चर्चा का विषय बन गया जब नगर पालिका के कुछ कर्मचारी इन सूखे हुए पौधों को हैंगिंग गार्डन से गमले सहित निकालते हुए नजर आए। शहरवासियों ने निकाय प्रशासन से सवाल किया है कि जब सर्दियों के सीजन में को सुंदर बनाने वाले इन पौधों की देख-रेख नहीं हो पा रही है तो गर्मी के मौसम में क्या होगा इस मामले में मुख्य नगर पालिका अधिकारी से भी बात करने का प्रयास किया गया लेकिन उनसे संपर्क नहीं हो सका।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here