Home डेली न्यूज़ देश का प्रकृति परीक्षण अभियान का हुआ शुभारंभ

देश का प्रकृति परीक्षण अभियान का हुआ शुभारंभ

144
0
Jeevan Ayurveda


छतरपुर। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा ऑल इण्डिया इंस्टीट्यूट ऑफ आयुर्वेद, नई दिल्ली में आयुर्वेद दिवस के उपलक्ष्य में 29 अक्टूबर 2024 को देश का प्रकृति परीक्षण अभियान का राष्ट्रव्यापी शुभारंभ किया गया है। यह अभियान जिले में संविधान दिवस 26 नवम्बर 2024 से प्रारम्भ होकर 25 दिसम्बर 2024 (01 माह) तक संचालित किया जाना है। देश का प्रकृति परीक्षण अभियान अंतर्गत प्रथम चरण में 01 करोड़ से अधिक नागरिकों का शासकीय, निजी आयुर्वेद महाविद्यालयों के छात्र एवं छात्रओं, शिक्षकों, चिकित्सकों, चिकित्सा अधिकारियों, केन्द्र तथा राज्य सरकार द्वारा नियुक्त चिकित्सा अधिकारी तथा डॉक्टर, देश भर के लाइसेंस प्राप्त आयुर्वेद चिकित्सकों (वॉलेन्टियर्स) के द्वारा ऐप के माध्यम से प्रकृति प्रशिक्षण किया जाना है। अभियान के दौरान जिन नागरिकों का प्रकृति प्रशिक्षण किया जाएगा। उन्हें सकारात्मक स्वास्थ्य को बढ़ावा देने के लिये नियमित आधार पर स्वास्थ्य सलाह दी जाएगी, साथ ही यह अभियान द्वारा 05 अद्वितीय विश्व रिकॉर्ड बनाने का भी प्रयास किया जा रहा है। जिससे यह अभियान भारतीय चिकित्सा पद्धति को सकारात्मक संदेश के साथ वैश्विक स्तर पर एक नई उंचाई प्रदान करेगा।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here