
श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में सेमिनार का हुआ आयोजन
छतरपुर। श्री कृष्णा विश्वविद्यालय में प्रबंधन विभाग द्वारा इफेक्टिव कम्युनिकेशन एण्ड प्रजेंटेशन स्किल्स पर सेमिनार का आयोजन सभागार में किया गया, जिसके मुख्य अतिथि एवं वक्ता संदीप विश्वकर्मा रहें एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कुलसचिव विजय सिंह ने की।
मुख्य अतिथि एवं वक्ता संदीप विश्वकर्मा ने अपने वक्तव्य में कहा कि प्रभावी संचार केवल सूचनाओं के आदान-प्रदान से अधिक है। यह जानकारी के पीछे की भावना और इरादों को समझने के बारे में है। एक संदेश को स्पष्ट रूप से व्यक्त करने में सक्षम होने के साथ साथ आपको एक ऐसे तरीके से भी सुनने की जरूरत है जो कि कही जा रही बातों का पूरा अर्थ प्राप्त करता है और दूसरे व्यक्ति को सुनी और समझी जाने वाली बात का एहसास कराता हैं। इसके साथ-साथ स्ट्राम्चर ऑफ प्रजेन्टेशन, इंगेजिंग आडियंस, बॉडी लेंग्योज एण्ड वाइज के बारे में विस्तार से बताया।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहें कुलसचिव विजय सिंह ने अपने वक्तव्य में कहा सम्प्रेषण केवल सुननें या बोलने की योग्यता ही नहीं अपितु अपनें को व्यक्त करने एवम् दूसरों को समझने की कला है। और यह उस समय ही प्रभावशाली हों सकता है जबकि आप जिस बात कि अभिव्यक्ति करना चाहते हैं वह ठीक उसी ढंग से दूसरों के पास पहुँच सके और वो उसे समझ सकें। यही प्रभावशाली सम्प्रेषण हैं।
प्रबंधन संकाय के अध्यक्ष डॉ. राजेंद्र चौधरी ने अपने वक्तव्य में कहा संदेश को प्रभावी ढंग से संप्रेषित करना एक कला है और साथ ही निरंतर अभ्यास और अनुभव के बाद विकसित एक कौशल भी है। इस कार्यक्रम में समन्वयक डॉ़. राजेन्द्र चौधरी सह समन्वयक सुदर्शन बबेले प्राध्यापक के अतिरिक्त डॉ. आशीष पचौरी संकायाध्यक्ष वाणिज्य विभाग, गौरी तिवारी, डॉ. अंकिता जायसवाल, सचिन चौरसिया एवं विभाग के समस्त छात्र-छात्रा उपस्थित रहें। कार्यक्रम का संचालन डॉ. प्रणति चतुर्वेदी ने और आभार प्रबंधन विभाग के सहायक अध्यापक सुदर्शन बबेले ने व्यक्त किया।








