Home डेली न्यूज़ छतरपुर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

छतरपुर में महिला का हाई वोल्टेज ड्रामा

25
0
Jeevan Ayurveda

शराब के नशे में किया हंगामा, वाहन चालकों से की गाली-गलौज

छतरपुर। छतरपुर में शनिवार रात एक महिला ने शराब के नशे में धुत होकर सड़क पर जमकर हंगामा किया। महिला ने वहां से गुजर रहे वाहन चालकों से गाली-गलौज भी की। महिला का हंगामा करते हुए वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
पूरा मामला शनिवार रात 9 बजे का है। शहर के पन्ना नाका स्थित कलेक्टर बंगला के पास नेशनल हाईवे पर बीच सड़क पर शराब के नशे में एक महिला ने जमकर हाई वोल्टेज ड्रामा किया। महिला बस और ट्रक के सामने आ गई और चालकों से गाली गलौज करने लगी। महिला का इस तरह हंगामा करते हुए वहां मौजूद लोगों ने वीडियो बना लिया। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
वहीं जानकारी लगते ही पुलिस मौके पर पहुंची और महिला को लेकर जिला अस्पताल पहुंची, जहां महिला देर रात 2 बजे रात तक रुकी, उसके बाद अस्पताल से भाग गई। पुलिस को जानकारी लगने पर दोबारा अस्पताल के बाहर रोड से महिला को पकड़ कर थाने ले गई। जहां उससे पूछताछ की जा रही है।
ड्यूटी पर मौजूद डॉक्टर आनंद त्रिपाठी ने बताया कि महिला नशे की हालत में लग रही थी। न ही उसने सही नाम बताया न ही इलाज करने दिया, कुछ देर तक उसे अस्पताल में रोका गया, उसके बाद वह अस्पताल से भाग गई। पुलिस उसे दोबारा पकड़कर थाने ले गई। सिविल लाइन थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि उसे इलाज के लिए जिला अस्पताल ले गए थे, जहां से महिला दोबारा भाग गई थी, जिसे थाने में लाए हैं अभी भी वह ड्रामा कर रही है। महिला सही नाम पता नहीं बता रही है नशे की हालत में लग रही है। उससे पूछताछ की जा रही है।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here