Home डेली न्यूज़ श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ताराग्राम इण्डस्ट्री तथा ओरछा का भ्रमण...

श्री कृष्णा विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा ताराग्राम इण्डस्ट्री तथा ओरछा का भ्रमण सम्पन्न

50
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। प्रबंधन और वाणिज्य विभाग के विधार्थियों द्वारा दिनांक 14 नवम्बर 2024 को ताराग्राम इण्डस्ट्री तथा ओरछा का भ्रमण किया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के कुलाधिपति डॉ. बृजेन्द्र सिंह गौतम ने हरी झण्डी दिखा कर शैक्षाणिक भ्रमण को रवाना किया। उन्होनें छात्रों को संबोधित करते हुए इण्डस्ट्रियल टूर का महत्व, उद्देश्य और टूर में जाकर क्या-क्या सीखना, देखना तथा किस प्रकार टूर का प्रतिवेदन तैयार किया जाता है इत्यादि के बारे में समझाया। विश्वविद्यालय के उपकुलगुरू डॉ. गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि औद्योगिक भ्रमण विद्यार्थियों के पाठ्यक्रम का अभिन्न अंग है। यह विद्यार्थियों को सिखाता है कि जो ज्ञान वे कक्षा में प्राप्त करते हैं उसके व्यवहारिक पहलु एवं व्यवसायिक नजरिये की समझ को शैक्षणिक भ्रमण विकसित करता है। इस अवसर पर कुलसचिव श्री विजय सिंह ने कहा कि मुझे विश्वास है कि इस भ्रमण से विद्यार्थियों का आपेक्षित ज्ञान वर्धन होगा तथा भविष्य में वे बेहतर प्रबंधक, व्यवसायी एवं उद्यमी बनकर समाज में योगदान देंगे। यह टूर प्रबंधन संकाय के अधिष्ठाता डॉ. राजेन्द्र चौधरी तथा कॉमर्स संकाय के अधिष्ठाता डॉ. आशीष पचौरी के मार्गदर्शन में हुआ, जिसको संकाय के सहायक प्राध्यापक सुदर्शन बबेले, धीरेन्द्र भारती, डॉ. अंकिता जायसवाल तथा विशाल सिंह द्वारा सम्पन्न कराया गया। टूर की शुरूआत ओरछा में रामराजा सरकार के दर्शन के साथ हुई। जिसमें छात्रों ने मंदिर प्रबंधन के बारे में जाना, इसके बाद भूल-भुलैया का आनंद लिया, इसके बाद जहाँगीर महल तथा ओरछा का किला देखा जिससे छात्रों को पर्यटन प्रबंधन के गुण सीखे तथा विदेशी पर्यटकों से भारतीय पर्यटन पर बात की, इसके पश्चात छात्रों ने दोपहर में क्षेत्रीय व्यंजनों का लुत्फ उठाया। तत्पश्चात ताराग्राम इण्डस्ट्री में बच्चों ने प्लांट लेआउट, प्रोडक्ट डेवलपमेन्ट, प्रोडक्ट मेन्यूफेक्चरिंग, प्रोसेस मेनेजमेंट, विपणन प्रबंधन व बिक्री प्रबंधन को समझा। तदोपरांत ताराग्राम में चलित कम्यूनिटी रेडियो का सेटअप, प्रसारण केन्द्र, रिकॉर्डिंग स्टूडियो, रिकॉर्डिंग प्रोसेस, कन्टेंट डेवलपमेंट, एडवरटाइजमेंट तथा कम्यूनिटी रेडियो के बदलते जमाने के साथ स्कोप को समझा। इसके बाद छात्रों ने कॉटन से पेपर बनने की प्रोसेस देखी जिसमें आर्ट पेपर के रॉ मेटेरियल की प्रोसेसिंग, मेन्यूफेक्चरिंग तथा क्वॉलिटी कन्ट्रोल को समझा। पूरे ताराग्राम को कैसे इकॉ-फ्रेन्डली तरीके से विकसित किया गया जिसमें रिसाइकिल पर विशेष ध्यान दिया जिसमें जीरो वेस्ट पॉलिसी तथा इण्डस्ट्रियल वेस्ट से उपयोगी उत्पाद का निर्माण देखा। टूर के अंतिम चरण में छात्रों ने ओरछा रिवर फ्रन्ट में वाटर स्पोर्टस एक्टिविटी का आनन्द उठाते हुए शैक्षणिक भ्रमण सम्पन्न हुआ।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here