Home डेली न्यूज़ गांजा के आरोपी सहित अलग-अलग मामलों में फरार तीन आरोपी पकड़े

गांजा के आरोपी सहित अलग-अलग मामलों में फरार तीन आरोपी पकड़े

36
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। थाना लवकुश नगर पुलिस को आज परसानियां तिराहा के पास अवैध मादक पदार्थ लेकर जा रहे एक व्यक्ति की सूचना प्राप्त हुई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची, संदेह के आधार पर व्यक्ति को रोककर विधिवत तलाशी ली गई। पॉलिथीन में अवैध मादक पदार्थ गांजा मात्रा करीब 700 ग्राम कीमत 12 हजार रुपए जप्त कर आरोपी जगतदेव पाठक पिता प्रागीलाल पाठक निवासी ग्राम परसानियां के विरुद्ध थाना लवकुशनगर में एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विधिवत कार्यवाही की गई।इसी तरह थाना लवकुशनगर पुलिस टीम द्वारा माह अगस्त के अवैध शराब के प्रकरण में फरार आरोपी अतुल मिश्रा पिता राम प्रताप मिश्रा निवासी बलकोरा को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। वहीं जबरदस्ती पैसों की मांग व मारपीट के प्रकरण में फरार आरोपी मुकेश रजक निवासी लवकुश नगर को भी गिरफ्तार कर न्यायालय पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी लवकुशनगर निरीक्षक परसराम डाबर, उनि सुरेन्द्र मरकाम, प्रआर. अनीष अहमद, आर. रमाकांत तिवारी, हिर्देश नायक, उमेश वर्मा, बलराम, नरेन्द्र, मंगल यादव का योगदान रहा।

Ad
Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here