Home डेली न्यूज़ डीएफओ के निर्देशन में टीम ने अतिक्रमण से मुक्त कराई वन भूमि

डीएफओ के निर्देशन में टीम ने अतिक्रमण से मुक्त कराई वन भूमि

38
0
Jeevan Ayurveda

छतरपुर। नवागत वनमंडलअधिकारी दक्षिण पन्ना अनुपम शर्मा व उपवनमंडल अधिकारी कल्दा के निर्देशन में एवं शाहनगर रेंज ऑफिसर आनंद शिवहरे के नेतृत्व में शाहनगर रेंज के वन अमले ने वन भूमि में हो रहे नए अतिक्रमण के प्रयास को विफल किया।अतिक्रमण के प्रयास ग्राम पगरी तलैय्या टोला से लगे वन क्षेत्र बीट हरदुआ सर्कल टिकरिया में हो रहा था। इसी के साथ बीट रेगुवा सर्कल टिकरिया के ग्राम बुधरोड के भडराहार से लगे वन क्षेत्र में हो रहे अतिक्रमण के प्रयास को भी वन अमले द्वारा विफल किया गया। साथ ही बीट रेगुवा के ग्राम रेगुवा के पगरासुर्भम हार के वन क्षेत्र में बुंदेलखंड मद से निर्मित तालाब से एक डीजल पंप सक्शन फुटवाल पाइप मौके पर सिंचाई करते हुए पाया गया एवं दो डीजल पंप अतिक्रमणकारियों द्वारा वन अमले को देखकर वन क्षेत्र में छिपाया गया। इसकी जब्ती वन अमले द्वारा की गई तथा नए अतिक्रमण के प्रयास को भी विफल किया गया।उक्त कार्यवाही में परिक्षेत्र सहायक टिकरिया बरातीलाल गोंड, परिक्षेत्र सहायक बिसानी आर पी पटेल, परिक्षेत्र सहायक शाहनगर श्रीनिवास पांडे, परिक्षेत्र सहायक मरहा रामसरोवन पांडे, परिक्षेत्र सहायक बोरी अशोक कुमार पांडे एवं समस्त बीटगार्ड परिक्षेत्र शाहनगर तथा समस्त बीट अंतर्गत कई सुरक्षा श्रमिक उपस्थित रहे और सराहनीय योगदान दिया।

Jeevan Ayurveda Clinic

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here